Loading...
S M

एस. एम. माइकल

मुम्बई विश्वविद्यालय, भारत

एस. एम. माइकल मुम्बई विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में रीडर तथा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन कल्चर के अवैतनिक निदेशक हैं। वे जर्मनी में अन्थ्रोपोस इंस्टिट्यूट, बौन एवं मैगडेबर्ग यूनिवर्सिटी के अतिथि प्रभाग के सदस्य हैं। डॉ. माइकल वेटिकन्स पॉन्टीफिकल काउंसिल फॉर इन्टर-रिलीजियस डायलॉग के परामर्शदाता तथा बॉम्बे आर्किडायोसेशन कमीशन फॉर इन्टर-रिलीजियस डायलॉग के सभापति भी हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में सम्मिलित हैं - द कल्चरल कांटेक्स्ट ऑफ इवैन्जीलाइजेशन इन इंडिया (1980), एंथ्रोपोलॉजी एज़ ए हिस्टोरिकल साइन्स: सेज इन ओनर ऑफ स्टीफन फुक्स (सह-संपादित 1984), कल्चर एंड अर्बनाइजेशन (1989), एन्थ्रोपोलॉजी ऑफ कनवरज़न इन इंडिया (1998), कल्चर एंड नेशनलिज्म: क्लैरिफाइंग द कल्चरल रियलिटी ऑफ इंडिया (लीला डिसूजा एवं रोविना रॉबिन्सन के साथ सह- संपादित 2000), ग्लोबलाइजेशन एंड सोशल मूवमेंट्स: स्ट्रगल फॉर ए ह्यूमन सोसाइटी (सह-संपादित, 2003), कम्युनल हारमनी, सैक्युलरिज्म एंड नेशन बिल्डिंग (2005), तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लगभग 60 लेख।