Loading...
Rinki

रिंकी भट्टाचार्य

निदेशक, बिमल रॉय मेमोरियल कमेटी, मुंबई

रिंकी भट्टाचार्य बिमल रॉय स्मारक समिति की अध्यक्षा हैं। वो मुम्बई निवासी एक सुविदित पत्रकार तथा वृत्तचित्र निर्मात्री हैं। घरेलू हिंसा पर आधारित उनके वृत्तचित्र, चारदीवारी, को अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा प्राप्त हुई है। उन्होंने पाँच मिनटों का एक दृश्य-श्रव्य लघु चलचित्र जननी शीर्षक से निर्मित किया है जो इस पुस्तक की विषय-वस्तु पर ही आधारित है। सुश्री भट्टाचार्य ने मुम्बई में नारी केन्द्र में एक स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और सन् 1987 में उन्होंने ‘हेल्प’ के नाम से एक संकटकालीन हॉटलाइन भी प्रारंभ की थी। उनके प्रकाशनों में शामिल हैं: बंगाल स्पाइसेज (2005); बिहाइंड क्लोज्ड डोर्सः डोमेस्टिक वायलेंस इन इंडिया (2004); इन्डेलेबल इंप्रिट्स-डॉटर्स राइट ऑन फादर्स (1999); अनसर्टेन लिएज़न्सः सेक्स, स्ट्राइफ एंड टुगेदरनेस इन अर्बन इंडिया (1996); बिमल रॉय-ए मैन ऑफ साइलेंस (1994); क्वीज़ीन क्रियेशंस फ्रॉम बंगाल (1993); फिल्म निर्माता बिमल रॉय पर विशेष लेख, फिल्म कलाकार अशोक कुमार के विशेष लेख, ज़ॉन्र ऑफ इंडियन सिनेमा-लेस स्टार डू इंडियन सिनेमा।