Loading...
Rajiv

राजीव सीकरी

पूर्व सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत

राजीव सीकरी भारतीय विदेश सेवा में 36 वर्षों से अधिक समय तक राजनयिक रहे हैं। वे 2006 में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस पद पर रहते हुए उनपर पूर्व एशिया, ASEAN, प्रशांत क्षेत्र, अरब दुनिया, इज़राइल, ईरान और मध्य एशिया के साथ भारत के सामरिक संबंधों की ज़िम्मेदारी थी। इससे पहले उन्होंने आर्थिक संबंधों के लिए विशेष सचिव के रूप में कार्य करते हुए, विदेश आर्थिक संबंधों का पर्यवेक्षण किया, जिसमें भारत के बाहरी तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम शामिल थे। वे क़ज़ाख़स्तान में भारत के राजदूत के रूप में पदस्थ रहे और विदेश मंत्रालय में पश्चिमी यूरोप के साथ सोवियत संघ तथा पूर्व यूरोप से संबंधित विभागों के प्रमुख भी रहे। सीकरी के विदेश में अन्य राजनयिक कार्यभारों में पेरिस में मिशन के उप प्रमुख, मॉस्को में राजनीतिक सलाहकार, न्यूयॉर्क में उप महावाणिज्यदूत एवं वाणिज्य दूत, और काठमांडू में राजनीतिक प्रथम सचिव के पद शामिल हैं। अब वे स्वतंत्र रणनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और अकादमिक व शोध कार्य में संलिप्त हैं। साथ ही वे भारत की विदेश नीति से जुड़े मुद्दों के वक्ता हैं और इसपर व्यापक रूप से लेखन कर रहे हैं।