Loading...
Madhuri

माधुरी बोस

मानव अधिकार वकील और लेखिका

माधुरी बोस का जन्म कोलकाता में हुआ था और वहीं वह पलीं-बढ़ीं। वह अमीय नाथ और ज्योत्स्ना बोस की पुत्री और उनकी दूसरी संतान हैं। इस नाते वह शरत चन्द्र बोस और उनके छोटे भाई सुभाष चन्द्र बोस की पौत्री हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में विलक्षण बोस बंधुओं के महत्वपूर्ण योगदान से जुड़ी यादें वह अपने पिता के मुख से बचपन से ही सुनती रही थीं और उन्हीं यादों में इस पुस्तक के बीज देखे जा सकते हैं। क्रमशः कलकत्ता विश्वविद्यालय तथा जादवपुर विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद माधुरी ने आगे की पढ़ाई जिनेवा (स्विट्जरलैंड) के ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ से की। पिछले तीन दशकों से वह मानवाधिकार की अधिवक्ता के तौर पर कार्य कर रही हैं और इस बीच उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन, जिनेवा, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, पूर्वी अफ्रीका तथा लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय को अपनी सेवाएं दी हैं। पेशेवर के तौर पर वह मानवाधिकार संबंधी विषयों पर बराबर लिखती रही हैं। साथ ही उन्होंने अफ्रीका, एशिया तथा यूरोप का व्यापक भ्रमण किया है।