Loading...
Aditya

आदित्य मुखर्जी

सेंटर फ़ॉर हिस्टोरिकल स्टडीज़, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली, भारत

आदित्य मुखर्जी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज में समकालीन इतिहास के प्रोफेसर हैं. वो स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, जेएनयू के डीन तथा जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, जेएनयू के निदेशक भी रहे हैं। वो संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित उत्तरी कैरोलिना के ड्यूक विश्वविद्यालय में अतिथि प्रोफेसर और 1999-2000 में टोक्यो विश्वविद्यालय में जापान फाउंडेशन फेलो रहे हैं. उनकी प्रमुख किताबों में इंपीरियलिज्म, नेशनलिज्म एंड द मेकिंग ऑफ द इंडियन कैपिटलिस्ट क्लास (2002), आजादी के बाद का भारत (2008) और भारत का स्वतंत्रता संग्राम (1988) हैं. वे आधुनिक भारतीय इतिहास पर सेज सीरीज़ के श्रृंखला संपादक हैं जिसके 18 विनिबंध बनाए जा चुके हैं।