Loading...
Mridula

मृदुला मुखर्जी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली , भारत

मृदुला मुखर्जी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ॉर हिस्टोरिकल स्टडीज़ में आधुनिक भारतीय इतिहास की प्रोफ़ेसर, स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज, जेएनयू और नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी की निदेशक रह चुकी हैं। वो 1986 में संयुक्त राज्यअमेरिका स्थित उत्तरी कैरोलिना के ड्यूक विश्वविद्यालय और 1999–2000 में टोक्यो विश्वविद्यालय में अतिथि अध्येता रही हैं। साथ ही वे इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी, नांतेस, फ्रांस में फेलो भी रह चुकी हैं। उनकी प्रमुख किताबों में पेजेन्ट्स इन इंडियाज़ नॉन वॉयलेंट रिवॉल्यूशन (2004), कोलिनिअलाइज़िंग एग्रीकल्चर: द मिथ ऑफ़ पंजाब एक्सेप्शनलिज़्म (2005), इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस (2008) और इंडियाज़ स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस (1988) शामिल हैं। वे आधुनिक भारतीय इतिहास पर सेज सीरीज़ की श्रृंखला संपादक हैं, जिसके 18 विनिबंध बनाए जा चुके हैं।