Loading...
Sucheta

सुचेता महाजन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली , भारत

सुचेता महाजन आधुनिक भारतीय इतिहास की प्रोफ़ेसर तथा सेंटर फ़ॉर हिस्टोरिकल स्टडीज़, जेएनयू की अध्यक्ष हैं। साथ ही वे पी. सी. जोशी आर्काइव्ज़ ऑन कंटेम्पररी स्टडीज़ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाया है और वूस्टर कॉलेज ओहायो, यूएसए में अतिथि प्रोफ़ेसर रह चुकी हैं। वे शिमला के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी में फेलो, इटली के बेलाजिओ में रॉकफेलर फेलो और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन, आयरलैंड में SPECTRESS फेलो भी रह चुकी हैं। उन्होंने बीसवीं सदी के भारत के इतिहास और राजनीति पर व्यापक रूप से लिखा है। उनकी प्रमुख किताबों में इंडिपेंडेंस एंड पार्टिशन : द इरोज़न ऑफ कोलोनियल पावर इन इंडिया (2000), इंडियाज़ स्ट्रगल फ़ॉर इंडीपेंडेंस (1998) (बिपन चंद्र व अन्य के साथ सहलेखन), राइट्स ऑफ पैसेजर:ए सिविल सर्वेंट रिमेम्बर्स : एच.एम्. पटेल (2005) और एजुकेशन फ़ॉर सोशल चेंजर: एमवीएफ एंड चाइल्ड लेबर (2008) शामिल हैं। उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ़ हिस्टोरीकल रिसर्च द्वारा प्रायोजित प्रतिष्ठित टुवर्ड्स फ्रीडम श्रृंखला के 1947 खंड के तीन भागों का संपादन भी किया है। पहले दो भागों का प्रकाशन 2013 और 2015 में हो चुका है और तीसरा भाग जल्द प्रकाशित होगा।