Loading...
Prasanna K.

प्रसन्न के. मोहंती

अर्थशास्त्र के चेयर प्रोफ़ेसर, हैदराबाद विश्वविद्यालय

प्रसन्न के. मोहंती, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1979 संवर्ग के अधिकारी तथा आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव रह चुके हैं। इनकी शैक्षिक उपलब्धियों में सम्मिलित हैंः दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एम.ए., राजनीतिक अर्थशास्त्र में एम.ए. तथा बोस्टन विश्वविद्यालय से शहरी अर्थशास्त्र में पीएचडी उपाधि। ये हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी उपरांत शोधार्थी भी रहे हैं। डॉ मोहंती ने एक कुशल प्रशासक के रूप में, विशाखापट्टनम और हैदराबाद के नगर आयुक्त, गुंटूर के जिलाधीश, हैदराबाद शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस, हैदराबाद के महानिदेशक, आंध्र प्रदेश सरकार में मुख्य आयुक्त, भू प्रशासन एवं भारत सरकार में शहरी विकास के निदेशक तथा जवाहरलाल नेहरू शहरी पुनर्नवीकरण मिशन (JNNURM) के मिशन निदेशक, जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। शहरी अर्थशास्त्र और नगर प्रबंधन के क्षेत्रों में अपने सुदीर्घ शोध एवं प्रशासनिक अनुभव के आधार पर डॉ. मोहंती भारत में शहरी प्रशासन और वित्त व्यवस्था में सुधार हेतु अपने योगदान के लिए प्रख्यात हैं। वर्तमान में, वह हैदराबाद विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के चेयर प्रोफ़ेसर तथा भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक भी हैं।