Loading...
Usha

उषा ठक्कर

अध्यक्ष, मणि भवन गाँधी संग्रहालय, मुंबई

उषा ठक्कर, मणि भवन गाँधी संग्रहालय, मुंबई की अध्यक्ष हैं। वे एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय में फुलब्राइट फैलोशिप के अंतर्गत, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में सीनियर फुलब्राइट फेलोशिप के अंतर्गत और यॉर्क विश्वविद्यालय (कनाडा) में शास्त्री इंडो-कैनेडियन इंस्टीट्यूट से फैलोशिप के अंतर्गत पोस्ट-डॉक्टरल अनुसंधान किया है। वे शेफील्ड सिटी पॉलीटेक्निक, यूके की विज़िटिंग फ़ैलो भी रही हैं। वे एशियाटिक सोसायटी ऑफ मुंबई और बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। कई शोध पत्रिकाओं में उनके शोधपत्र छपते रहे हैं। डॉ. उषा ठक्कर के प्रकाशनों में (बतौर लेखिका, सह-लेखिका और सह-संपादक) गाँधी इन बॉम्बेः टुवर्ड्स स्वराज; वुमन इन इंडियन सोसायटी; ज़ीरो पॉइंट बॉम्बे: इन एंड अराउंड होरनीमैन सर्कल; कल्चर एंड मेकिंग ऑफ़ आइडेंटिटी इन कंटेम्पररी इंडिया; विलियम अर्सकीन; पॉलिटिक्स इन महाराष्ट्र; कौटिल्य्स अर्थशास्त्र एंड वुमन्स स्टडीज़ सीरीज़ (गुजराती में) शामिल हैं।