Loading...
Sophia

सोफिया दिमित्रियादी

व्याख्याता, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन विभाग, एथेंस यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंस, ग्रीस

सोफिया दिमित्रियादी हल विश्वविद्यालय, ब्रिटेन से शिक्षा में स्नातकोत्तर करने के पश्चात, वर्ष 1999 से डिपार्टमेंट ऑफ अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन, एथेंस यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेस, (पूर्वनाम टेक्नोलॉजिकल एजुकेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एथेंस) में अर्ली ईयर्स एजुकेशन विषय की व्याख्याता रही हैं। उन्होंने आरंभिक वर्षों की शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में भी कार्य किया है। सोफिया ने विभिन्न शोध परियोजनाओं पर कार्य किया है, जो अनुक्रमित अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं और उन्होंने अपने शोध निष्कर्षों को सम्मेलनों में भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने Μαθαίνω τον κόσμο παίζοντας: Από τη γέννηση έως τριών ετών (लर्निंग थ्रू प्ले: फ्रॉम बर्थ टू ऐज 3) का भी संपादन किया है।