Loading...
Zarina

ज़रीना भट्टी

पूर्व अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन फ़ॉर विमन्स स्टडीज़ (आईएडब्ल्यूएस), नई दिल्ली

धर्म से मानवतावादी, पेशे से समाजशास्त्री, विश्वास से नारीवादी, ज़रीना भट्टी की परवरिश आज़ादी-पूर्व के भारत में लखनऊ में एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में बुर्के (अकेलेपन) में की गई थी। वे नई दिल्ली के भारतीय महिला अध्ययन संस्था (आईएडब्ल्यूएस) और युवा महिला ईसाई संघ (वायडब्ल्यूसीए) की पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने भारत और विदेशों में भारतीय मुस्लिम महिलाओं और असंगठित क्षेत्रों में महिलाओं के मुद्दों पर व्यापक रूप से अनुसंधान किए हैं, प्रकाशन किए हैं और व्याख्यान दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा आयोजित और प्रकाशित उनके अग्रणी अध्ययन,बीड़ी उद्योग में महिलाएं, को काफी मान्यता मिली। ज़रीना भट्टी ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से समाजशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाया है। उन्होंने आगे जाकर अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त राज्य संस्था (यूएसएआईडी), अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईएफएडी), और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के लिए लिंग विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्हें 2015 में देवी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। काम से सेवानिवृत्त होने के बाद, वे भारत के उत्तराखंड राज्य के मसूरी में शांतिमय जीवन बिता रही हैं।