डॉ. प्रशांत कुमार सिंह

डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, ईस्ट एशिया सेंटर, मनोहर पार्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज़ ऐंड एनालिसिस (एमपी-आईडीएसए) में एसोसिएट फेलो हैं। आप 2009 में एमपी-आईडीएसए से संबद्ध हुए। डॉ. सिंह चीन के रणनीतिक और आंतरिक मामलों के साथ ही ताइवान राज्य और समाज से संबंधित मामलों में विशेष रुचि रखते हैं। इसके अलावा, पूर्वी एशिया के साथ भारत के जुड़ाव में उनकी गहरी रुचि है। वे टोंगजी विश्वविद्यालय, शंघाई, चीन (2019) द्वारा प्रतिष्ठित विजिटिंग फैलोशिप, नेशनल सेंट्रल लाइब्रेरी (ताइवान) द्वारा प्रदत्त सीसीएस ग्रांट फ़ॉर फॉरेन स्कॉलर्स (2016), ताइवान फेलोशिप (2014) और नेशनल हुएयू एनरिचमेंट स्कॉलरशिप, ताइवान (2011–12) के प्राप्तकर्ता हैं।

डॉ. सिंह ने व्यापक रूप से चीन और ताइवान की यात्रा की है और उन्हें प्रायः ही प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थानों में विचार अभिव्यक्त के लिए आमंत्रित किया जाता है। डॉ. सिंह को चीनी मंदारिन भाषा में हाई स्कूल/ इंटरमीडिएट स्तर की दक्षता प्राप्त है। उनसे पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

Dr. Prashant Kumar Singh
Associate Fellow, Manohar Parrikar Institute for Defence Studies and Analyses Delhi Cantt,
New Delhi, India.
E-mail: prashant.idsa@gmail.com

Madhu Bhalla